Posts

Showing posts from September, 2023

हम और हमारा ब्रह्मांड, मैं और मेरी चेतना !

Image
हम इस ब्रह्मांड में हैं । हमारा ब्रह्मांड भौतिक पदार्थों से बना है।  हमारा ब्रह्मांड चांद, सितारों, ग्रह, नक्षत्रों, पृथ्वी इत्यादि पिंडों से भरे हुए हैं । ये सारे के सारे भौतिक पदार्थ हैं। ये सारे के सारे ऊर्जा हैं। हमारे ब्रह्मांड में ऊर्जा भरे हुए हैं। इस ऊर्जा को हम भौतिक ऊर्जा कह सकते हैं । हमारे ब्रह्मांड के प्रकाश, ध्वनि इत्यादि सभी तरंगें भी ऊर्जा हैं । सभी चीजों को हम भौतिक ऊर्जा कह सकते हैं। ये पूरी ऊर्जा हमारे ब्रह्मांड की है। यही ऊर्जा भौतिक पदार्थों का रूप धारण करती है। जैसा कि पहले के भागों में बताया गया है कि हमारे ब्रह्मांड के सभी पिंड आकाश के छोटे छोटे पाकेटों में रहते हैं। सभी जड़ या चेतन छोटे छोटे कणों से बने हुए हैं । ये कण छोटे छोटे पाकेटों में अवस्थित रहते हैं । सबसे छोटा कण एक पाकेट को ग्रहण करता है। एक पाकेट से छोटा कण हमारे ब्रह्मांड मे नहीं रह सकता है। इससे छोटा होते ही यह कण हमारे ब्रह्मांड से गायब हो जाएगा और वृहद ब्रह्मांड में चला जाएगा। हमारा यह भौतिक शरीर भी हमारे ब्रह्मांड के कणों से निर्मित है। हमारे ब्रह्मांड के पाकेटों के अंदर और बाहर स...